Blog Banner
2 min read

सीता सोरेन BJP में हुईं शामिल,आज ही JMM  के सभी पढ़ाओ से दिया था इस्तीफा

Calender Mar 19, 2024
2 min read

सीता सोरेन BJP में हुईं शामिल,आज ही JMM  के सभी पढ़ाओ से दिया था इस्तीफा

New Delhi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की  बड़ी भाभी और  JMM की MLA सीता सोरेन ने आज  भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सीता सोरेन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड के महान सोरेन परिवार को छोड़कर मोदी जी के विशाल परिवार में शामिल हो रही हूं।

सीता सोरेन BJP में हुईं शामिल,आज ही JMM  के सभी पढ़ाओ से दिया था इस्तीफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर लोगों के विश्वास को देखते हुए भाजपा  परिवार में शामिल हो रही हूं। मैंने भी झारखंड में कई संघर्ष किया। 14 साल JMM  में रहीं। मेरे ससुर शिबू  सोरेन और दिवंगत पति  के नेतृत्व  में झारखंड अलग राज्य बना। मेरे पति का  सपना राज्य के विकास का था, लेकिन ये  अब अधूरा रह गया।आज झारखंड की जनता बदलाव चाहती है। झारखंड को झुकाना नहीं बचाना है, इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुई। मुझे उम्मीद है कि मेरे पति का सपना पूरा होगा। आनेवाले दिनों में सभी 14 सीटों में कमल खिलेगा।

 

*उपेक्षा का आरोप*

सीता सोरेन ने अपने इस्तीफे वाले पात्र  में लिखा है। मैं सीता सोरेन, JMM  की केन्द्रीय महासचिव एवं सक्रिय सदस्य वर्तमान विधायक हूं, आपके समक्ष अत्यन्त दुःखी हृदय के साथ अपना इस्तीफा पेश कर रहीं हूं। मेरे स्वर्गीय पति, दुर्गा सोरेन, जो कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और महान क्रांतिकारी थे, के निधन के बाद से ही  मेरा परिवार लगातार मुकजे उपेक्षा का शिकार रहें है। हेमंत सोरेन और परिवार के सदस्यों द्वारा हमे परिवार से तोडा गया  जो कि मेरे लिए अत्यन्त पीड़ादायक रहा है।

सीता सोरेन BJP में हुईं शामिल,आज ही JMM  के सभी पढ़ाओ से दिया था इस्तीफा

मैंने सोचा था  कि बाद में  समय के साथ स्थितियां सुधरेंगी, लेकिन  ऐसा नहीं हुआ JMM जिसे मेरे स्वर्गीय पति ने अपने त्याग समर्पण और नेतृत्व क्षमता के बल पर एक महान पार्टी बनाया था आज वह पार्टी नहीं रहीं मुझे यह देख कर गहरा दुःख होता है कि पार्टी अब उन लोगों के हाथों में चली गयी है जिनके मेरा मेल नहीं खाते।

Inputs:Ayanangsha Maitra

© Copyright 2024. All Rights Reserved Powered by Vygr Media.

 

    • Apple Store
    • Google Play