Blog Banner
2 min read

प्रशांत किशोर ने बिहार 2025 विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी की

Calender Mar 07, 2024
2 min read

प्रशांत किशोर ने बिहार 2025 विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी की

कटिहार: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार को कटिहार में लेबर ऑफिस के पास डहेरिया में जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी। प्रशांत किशोर ने कहा कि 2025 में अगर बिहार में विधानसभा का चुनाव हुआ, तो नीतीश कुमार चाहे भाजपा के साथ लड़े, महागठबंधन के साथ लड़ें या अकेले लड़ जाएं उनके दल जेडीयू को 20 विधायक भी नहीं आएंगे। अगर, आएंगे तो बिहार की जनता के सामने खड़े होकर मैं माफी मांग लूंगा।

प्रशांत किशोर ने बिहार 2025 विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी की

4-5 महीने पहले हमारी बात सुनकर पार्टी में खलबली मची तो वहां से भाग गए नीतीश कुमार: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने बिहार 2025 विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी की

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के बारे में हमने आज से 4-5 महीने पहले कहा था कि अगर महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें 5 सीट भी नहीं मिलेगा, हमारी बात सुनकर पार्टी में खलबली मची तो वहां से भाग गए। अब मैं नई भविष्यवाणी कर रहा हूं कि नीतीश कुमार चाहे एनडीए के साथ लड़े, महागठबंधन के साथ लड़े, चाहे अकेले लड़ जाएं, 2025 में अगर बिहार में विधानसभा का चुनाव हुआ, तो नीतीश कुमार चाहे भाजपा के साथ लड़े, महागठबंधन के साथ लड़े या अकेले लड़ जाए उनके दल जेडीयू को 20 विधायक भी नहीं आएंगे। अगर, आएंगे तो बिहार की जनता के सामने खड़े होकर मैं माफी मांग लूंगा।

Watch more : https://www.youtube.com/embed/stCEOj9yNaU

© Copyright 2024. All Rights Reserved Powered by Vygr Media.

    • Apple Store
    • Google Play