Blog Banner
3 min read

बदायूं में डबल मर्डर: 2 बच्चों की गला काटकर हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी का कर दिया एनकाउंटर

Calender Mar 20, 2024
3 min read

बदायूं में डबल मर्डर: 2 बच्चों की गला काटकर हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी का कर दिया एनकाउंटर

बदायूं: पेशे से नाई का काम करने वाले साजिद ने जिस तरह बदायूं दो मासूम बच्चों आयुष और आहान का हत्या  किया, उससे हर कोई हैरान है। पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर साजिद का एनकाउंटर कर दिया है और उसके भाई जावेद की तलाश जारी है, जो इस हत्याकांड में शामिल था। इस बीच परिजनों ने FIR  दर्ज कराई है, जिसमें जावेद का भी नाम शामिल है। बच्चों के परिजनों का कहना है कि साजिद के साथ जावेद भी घर पर आया था। साजिद ने बच्चों की मां संगीता से 5000 रुपये की यह कहते हुए मांग की थी कि पत्नी की डिलिवरी होनी है। संगीता ने पति से पूछ कर साजिद को 5000 रकम भी दे दी थी। 

 बच्चों के पिता विनोद ने पुलिस में जो FIR  दर्ज कराई है,  FIR  के अनुसार विनोद ने बताया, 'साजिद मेरे घर आया और पत्नी संगीता से कहा कि मेरी पत्नी की डिलिवरी होनी है, इसलिए कुछ पैसों की जरूरत है। वह अंदर गई ताकि पैसे ले आए। इस दौरान साजिद ने कहा कि उसकी तबीयत थोड़ी खराब है। यह कहते हुए वह छत पर टहलने के बहाने चला गया और मेरे दोनों बच्चों को भी ले गया। मेरी पत्नी जब रूम से बाहर लौटी तो देखा कि आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद के हाथों में खून से सने चाकू थे।

 FIR में दोनों  बच्चों के पिता विनोद ने बताया कि इन दोनों ने मेरे तीसरे बेटे पर भी हमला किया, जो गंभीर रूप से घायल  है। इसके बाद दोनों  घटना स्थल से भाग गए। जाते जाते  हुए साजिद यह कहकर गया कि आज हमारा काम पूरा हो गया है। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर दो मासूम बच्चों का कत्ल साजिद और जावेद ने क्यों कर दिया।  इस घटना से बदायूं में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। बाबा कॉलोनी के उस इलाके में भारी फोर्स अभी भी तैनात है, जहां यह घटना हुई थी।

फिलहाल पुलिस जावेद की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले की जांच का नेतृत्व खुद ASP आलोक प्रियदर्शी कर रहे हैं। जांच के बाद ही घटना के पीछे का  मुख्य कारण  पता चलेगी। लेकिन अब तक 5 हजार  रुपये लेनदेन   की बात सामने आई है। वही  पुलिस अधिकारी का कहना है कि एनकाउंटर में मारे गए साजिद के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया  चाकू को बरामद किया गया है। इसके अलावा उसके पास एक देशी कट्टा  भी मिला है, जिसके जरिए वह पुलिस पर फायरिंग कर रहा था।'

वही एनकाउंटर के बाद आई जी राकेश सिंह बताया की साजिद  ने दो बच्चो की हत्या कर हो कर जंगल में भाग गया। जब हमारी पुलिस टीम ने पीछा किया आरोपी सेखोपुरी जंगल में भाग गया। जब पुलिस टीम वह पहुंची तो पुलिस पर फायरिंग कर दिया जबाबी कार्यवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमे उसकी मौत हो गई । घटना के पीछे क्या मकसद था पुलिस इसकी जाँच  कर रही है।

Image Source: Jagran

© Copyright 2024. All Rights Reserved Powered by Vygr Media.

 

    • Apple Store
    • Google Play