Blog Banner
1 min read

मुंबई में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 3 मजदूर की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर

Calender Mar 13, 2024
1 min read

मुंबई में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 3 मजदूर की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर

मुंबई: बोरीवली में मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर जाने से तीन मजदूरों  की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब एक बजे सोनी वाडी इलाके में कल्पना चावला चौक पर हुई। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन 24 मंजिला इमारत की 16वीं मंजिल पर स्थित मचान का कुछ हिस्सा गिर गया, जिससे चार श्रमिक घायल हो गए।

 

उन्हें कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन श्रमिकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे पीड़ित की हालत गंभीर है। अधिकारी ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मी दो दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही नगर निगम के कर्मी और पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।  

अधिकारी ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मी दो दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही नगर निगम के कर्मी और पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे।

© Copyright 2024. All Rights Reserved Powered by Vygr Media.

    • Apple Store
    • Google Play