Blog Banner
1 min read

खरगोन: गुड़ तोड़ में सोटियों की मार से जीतते हैं युवा!

Calender Mar 12, 2026
1 min read

खरगोन: गुड़ तोड़ में सोटियों की मार से जीतते हैं युवा!

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के धुलकोट गांव में हर दो साल में मनाई जाने वाली अनोखी परंपरा 'गुड़ तोड़' का वीडियो वायरल हो रहा है।

12 फीट ऊंचे खंबे पर बंधी गुड़-चने की पोटली उतारने के लिए युवा मैदान में उतरते हैं, लेकिन रास्ता आसान नहीं – बालिकाएं सोटियां बरसाकर उन्हें रोकती हैं।

सोटियों की मार से बचते हुए युवा पूरी ताकत लगाकर पोटली उतारते हैं और गुड़ का स्वाद चखते हैं। हजारों लोग इस रोमांचक नजारे को देखने पहुंचते हैं।

देखिए पूरा मजेदार और रोमांचक वीडियो – क्या आप भी ऐसी परंपरा में शामिल होना चाहेंगे? कमेंट में बताएं!

 

    • Apple Store
    • Google Play